Delhi

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने सरोजिनी नगर में नव निर्मित सरकारी क्वार्टरों का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री मनोहर

नई दिल्ली, 15 जून (Udaipur Kiran) । केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को सरोजिनी नगर में नव निर्मित सरकारी क्वार्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इन सरकारी क्वार्टरों का निर्माण भवन एवं निर्माण मंत्रालय ने किया था। उन्होंने कहा कि नए क्वार्टरों में कुछ छोटी-मोटी कमियां होना स्वाभाविक है। हमें शिकायतें इसके बाद आज एनडीएमसी के उपाध्यक्ष के साथ स्थिति का निरीक्षण करने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि हम संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक सप्ताह में संयुक्त बैठक करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि यहां के लोगों को और असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि सरकार विकसित भारत की विकसित दिल्ली और विकसित एनडीएमसी को इसको लेकर सभी काम कर रही हैं। आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस बार सरकार ने नई दिल्ली क्षेत्र में जलभराव न होने का संकल्प लिया है। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का दौरा हमारे लिए लाभदायक रहा और कई बातों पर चर्चा हुई। हमने निश्चित रूप से एक बड़ा मानसून एक्शन प्लान बनाया है। दिल्ली नगर पालिका परिषद यहां जलभराव न हो इसके लिए ठोस योजना काम हो रहा है। पिछली सरकार के दौरान मानसून में जो समस्या और परेशान यहां के लोगों को हुई। ऐसा इस बार नहीं होगा। प्रशासन सभी समस्याओं का समाधान समय से पहले कर देगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top