
धर्मशाला, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने वन्य जीव प्राकृतिक वास योजना के अन्तर्गत तटवर्ती राज्यों को वर्ष 2024 -25 के दौरान 5371.13 लाख रूपये की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत सबसे ज्यादा सहायता ओडिशा को 1108.46 लाख रूपये स्वीकृत की गई जबकि सबसे कम 66.44 लाख रूपये की
केन्द्रीय सहायता गोवा को स्वीकृत की गई है। उन्होंने यह जानकारी राज्य सभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी को सदन में दी। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओड़िशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप को क्रमश 66.44 लाख, 801.58 लाख, 800.82 लाख, 909.64 लाख, 622.06 लाख, 1108.46 लाख, 661.79 लाख,183.15 लाख, 217.19 लाख की केन्द्रीय सहायता राशि जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत अण्डमान निकोबार और पुडुचेरी को कोई वित्तीय सहायता जारी नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वन्य जीव प्रकृतिक वास योजना के अन्तर्गत तटवर्ती राज्यों को वर्ष 2022 -23 के दौरान 2663.37 लाख और वर्ष 2023-24 के दौरान 3816.22 लाख रूपये की सहायता जारी की है।
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया
