Delhi

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने खेल जगत का स्वार्णिम युग देखा : मुख्यमंत्री रेखा

दिल्ली में ‘लेट्स मूव’ अभियान के तहत ओलंपिक दिवस पर आयोजित दौड़ को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्यसभा सदस्य एवं इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी ऊषा के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता झंड़ी दिखाते हुए

नई दिल्ली, 22 जून (Udaipur Kiran) । अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से रविवार को ओलंपिक दिवस पर ‘लेट्स मूव’ अभियान के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। इस अभियान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्यसभा सदस्य एवं इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी ऊषा के साथ भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खेल जगत का एक नया स्वर्णिम युग देखा है। फिर चाहे ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन हो, खेलो इंडिया जैसी दूरदर्शी योजनाएं हों या देशभर में अत्याधुनिक खेल अवसंरचना का विकास हो, भारत को खेल महाशक्ति बनाने का एक महायज्ञ प्रारंभ हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा, देश को लगातार बेहतर खिलाड़ी मिल रहे हैं और केंद्र सरकार की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। देश पूरी तरीके से ओलंपिक-2036 की मेजबानी के लिए तैयार है। हम चाहते हैं कि हमें ये मेजबानी मिले। हमारे खिलाड़ी अपनी तैयारी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इसी प्रेरणा से दिल्ली को खेल राजधानी बनाने के लिए पूरी शक्ति से कार्य कर रही है। युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और नए अवसर देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी को फिट, निरोग और हरित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

—————–

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top