Madhya Pradesh

उज्जैनः संभागायुक्त आशीष सिंह ने सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना का निरीक्षण किया

उज्जैनः संभागायुक्त आशीष सिंह ने सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना का निरीक्षण किया
उज्जैनः संभागायुक्त आशीष सिंह ने सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना का निरीक्षण किया

उज्जैन, 19 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में संभागायुक्त आशीष सिंह ने शुक्रवार को सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना के तहत सिलारखेड़ी में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि वहां केसिंग, हार्टिंग पोर्शन का कार्य चल रहा है तथा कुल 03 कि.मी. उत्खनन कार्य हुआ है, व 3.5 कि.मी लंबाई में अपस्ट्रीम का कार्य चल रहा है।

संभागायुक्त ने प्रोजेक्ट के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण और धारा 21 की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि सेवरखेड़ी सिलारखेडी परियोजना के अंतर्गत बैराज निर्माण का कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। पंप हाउस का सिविल कार्य आगामी 02 से 03 महीने में पूर्ण हो जाएगा।

संभागायुक्त ने निर्माण कार्य के लिए उपयोग में आने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समय समय पर जांच करने के निर्देश दिए गए। जानकारी दी गई कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रयोगशाला प्ररियोजना स्थल के समीप ही बनाई गई है तथा समय समय पर इंजीनियर्स के द्वारा साईट विजिट भी की जाती है।

संभागायुक्त आशीष सिंह ने गुणवत्ता जांच के लिए बनाई गई प्रयोगशाला का अवलोकन किया, और सामग्री की जांच की रिपोर्ट देखी। उन्होंने कांक्रीट ब्लाक की गुणवत्ता का परीक्षण अपने समक्ष करवाया। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि गुणवत्ता की रिपोर्ट पर समय समय पर जांचकर्ता अधिकारी के हस्ताक्षर करवाए जाएं। निरीक्षण के समय समय पर नोट्स बनाए जाएं।

संभागायुक्त ने विक्रम उद्योगपुरी में ग्राम हंसखेड़ी में परियोजना के अंतर्गत उपयोग में आने वाले पाईपों का अवलोकन किया। बताया गया कि पाईप पर जंग रोधी स्प्रे किया जा रहा है। पाईप का उपयोग सिलारखेड़ी में बन रहे बैराज में कनेक्शन के लिए किया जाएगा। इसके पश्चात संभागायुक्त ने ग्राम गंगेड़ी में कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन केच सेगमेंट का अवलोकन किया। जानकारी दी गई कि वहां डी शेप में टनल और पाईप्स का निर्माण किया जा रहा है। सेगमेंट को आपस में जोडा जाएगा तथा ग्राउटींग होल का निर्माण किया जा रहा है। संभागायुक्त ने निर्माण सामग्री की समय समय पर गुणवत्ता की जांच पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त सिंह ने कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना के शाफ्ट टू कट एंड कवर टनल का अवलोकन किया और विभाग के अधिकारियों से परियोजना के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि चिंतामण जवासिया के समीप परियोजना के अंतर्गत निर्माण कार्य करने के लिए रेल्वे विभाग की अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। इस पर संभागायुक्त ने रेल्वे के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र अनुमति प्रदान करने के बारे में चर्चा की और शीघ्रातिशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ईई जल संसाधन विभाग मयंक सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top