Madhya Pradesh

महिलाओं के सर्वागीण विकास में मध्य प्रदेश पीछे नहीं: उदय प्रताप सिंह

विदिशा में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम

– विदिशा में सेवा पखवाडा अभियान का शुभांरभ

विदिशा, 17 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं के सर्वागीण विकास में मध्य प्रदेश पीछे नहीं है। महिलाओं के उत्थान से संबंधित अनेक ऐसी योजनाएं है, जिनका अनुसरण व अनुपालन अन्य राज्यो के द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा विशेष पहल की जा रही है।

मंत्री उदय प्रताप सिंह बुधवार को विदिशा में सेवा पखवाड़ा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने आज मध्य प्रदेश के धार जिले में सेवा पखवाडा अभियान का शुभांरभ किया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरूआत हुई है। उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने, सुनने के प्रबंध विदिशा जिले में भी सुनिश्चित किए गए थे। विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पर केन्द्रित गतिविधियों के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण की विशेष तौर पर क्रियान्वयन किया गया है। इस अवसर पर रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान भी किया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कार्यक्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की अवधारणा को मजबूती देने के संपादित किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला है। उन्होंने विदिशा जिला कुपोषण मुक्त हो, इसके लिए किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रशासन के इस कार्य में सभी को सहभागी बनने का आव्हान किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी ने कहा कि महिलाओं के चहूमुंखी विकास प्रदेश में परलिक्षित हो रहे हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नारी उत्थान के क्षेत्र में जो नवाचार किए जा रहे है उससे सभी वर्गो की महिलाएं आत्म सबल होगी और उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

विधायक मुकेश टण्डन ने प्रदेशवासियों के सर्वागीण विकास खासकर महिलाओं, बालिकाओं के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा अपने जन्मदिन पर महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगारमंुखी कार्यक्रमो का अभियान के रूप में संचालन करना नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश में पूर्व से संचालित महिलाओं व बालिकाओं के सर्वागीण विकास हेतु क्रियान्वित योजनाओं को रेखांकित किया है। कार्यक्रम को विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाडा अभियान के तहत हरेक विभाग के माध्यम से लक्ष्यों की पूर्ति की जाएगी। महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ओर केम्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया कि स्वास्थ्य शिविरो में परीक्षण अवश्य कराएं ताकि भविष्य में कोई बीमारी होने वाली है तो उसकी जानकारी पहले से प्राप्त हो सकें। चिकित्सकों द्वारा जो सलाह दी जाती है उसका पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ संबंधितों को समय पर मिले इस अभियान का मुख्य उद्धेश्य है। विभिन्न विभागो के माध्यम से सम्पूर्ण अभियान अवधि के दौरान पृथक-पृथक विभागीय गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। उक्त कार्यो की उपलब्धियां परलिक्षित हो।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र दिए गए। मंत्री सिंह ने विदिशा जिले में कुपोषण को दूर करने के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए सुपोषण किट भी कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को प्रदाय की। इसी प्रकार क्षय रोग से ग्रस्त मरीजो को भी उपचार संबंधी किट प्रदाय की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे जिनमें महिलाओं को जागरूक करने, सुपोषण को रेखांकित करने के उद्देश्य से जानकारियां दी गई। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी विभिन्न प्रकार की जांचों से संबंधित स्टाल लगाए गए जहां महिलाओं द्वारा जांच कराई गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top