Madhya Pradesh

सतना में पुराने मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो महिलाएं हुई घायल

सतना में पुराने मकान की दीवार ढही

सतना, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के सतना जिले के चकेरा गांव में रविवार सुबह पुराने मकान की दीवार ढह गई। हादसे के समय घर में काम कर रही दाे महिलाएं मलबे में दबकर घायल हाे गई। ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मलबे में दबने से दोनों को सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आई है।

जानकारी के अनुसार हादसा रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के चकेरा गांव में रविवार सुबह हुआ। यहां पुराने मकान की दीवार अचानक ढह जाने से घर के अंदर मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान शंखी प्रजापति पत्नी कैलाश प्रजापति (30 वर्ष) और सोमवती पुत्री लल्लू प्रजापति (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों महिलाएं घर के आंगन में रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त थीं, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि मकान काफी पुराना था और बीते कई दिनों से दीवार में दरारें दिखाई दे रही थीं, लेकिन मरम्मत नहीं हो पाई थी। दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top