Assam

चोरी की स्कूटी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

गुवाहाटीः वशिष्ठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी की स्कूटी के साथ दो शातिर चोर

गुवाहाटी 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की वशिष्ठ थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के दोपहिया वाहन को बरामद किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से मंगलवार को इसकी जानकारी दी गयी।

असम पुलिस के प्रवक्ता की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार बीते 24 अगस्त को पथरकुची से एक दोपहिया वाहन चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए बशिष्ठ पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर दोपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार चोरों की पहचान मकबुल दीवान (22, गुवाहाटी एवं स्थायी पता बरपेटा जिला) और आबेद अली (23, बरपेटा) के रूप में की गयी है। चोरों के पास से पुलिस ने चुराई गयी काले रंग की स्कूटी (एएस-25जेड-6798) को भी बरामद कर लिया है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए है।————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top