
रांची, 12 मार्च (हि.स. )। रांची के तमाड़ थाना पुलिस ने अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में रविन्द्रनाथ महतो और अजीत अहीर शामिल है। दोनों तमाड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनके पास से 1.4 किलो ग्राम अफीम और एक बाइक बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तमाड़ थाना के-जिलिंग सेरेंग गांव में बाइक से दो व्यक्ति अफीम लेकर तस्करी करने वाले हैं। सूचना के बाद वाहन चेकिंग शुरु किया गया। सामने से एक बाइक पर दो व्यक्ति को आते देखा गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों को खदेड़ कर पकड़ा गया। इनके पास से अफीम बरामद किया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
