Punjab

पंजाब कांग्रेस के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़, 25 जून (Udaipur Kiran) । लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद पंजाब कांग्रेस में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेता परगट सिंह और कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार की रात जालंधर कैंट के विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह ने प्रदेश कांग्रेस इकाई के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। परगट सिंह के कुछ समय बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ किक्की ढिल्लों ने भी इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं ने अपने इस्तीफे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को भेजा है।लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। चुनाव हारने के बाद भारत भूषण आशु ने भी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top