Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो मैक्स भिड़ी, एक की मौत, दूसरा घायल

मथुरा, 02 अगस्त (Udaipur Kiran) । महावन थाना के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 120 के समीप एक खड़ी मैक्स में पीछे से एक नयी मैक्स से टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार सुबह एक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है।

शुक्रवार की रात मैक्स पिकअप फिरोजाबाद से नोएडा के लिए कांच का सामान लेकर जा रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे बरसात होने लगी। मैक्स में रखे कागज के कार्टून भीगने लगे। चालक ने मैक्स को रोक लिया। तिरपाल निकाल कर उसे ढकने लगे। तभी पीछे से आ रही बिना नंबर की मैक्स ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में त्रिदेव ठाकुर पुत्र राजेन्द्रपाल सिंह निवासी जावई थाना नारखी फिरोजाबाद, अतुल कुमार पुत्र सुदामा लालजी निवासी जलेसर रोड बजरंग नगर फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान 20 वर्षीय त्रिदेव ने दम तोड़ दिया। महावन थाना निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम गृह भिजवाने के साथ मृतक और घायल के परिजनाें को सूचना दे दी गई है।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top