मुंबई, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए निर्देशानुसार सी.के.डांगे को राशन नियंत्रक व नागरिक आपूर्ति विभाग, मुंबई के निदेशक पद पर भेजा गया है। इसी तरह प्रवीण पुरी को शेष महाराष्ट्र वैधानिक विकास बोर्ड, मुंबई के सदस्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
