West Bengal

हावड़ा नगर निगम परिसर में पेड़ गिरने से दो कर्मचारियों की मौत

हावड़ा नगर निगम परिसर में पेड़ गिरने से दो कर्मचारियों की मौत

हावड़ा, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । हावड़ा नगर निगम परिसर के भीतर सुबह-सुबह एक पेड़ गिरने से दो अस्थायी कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों के नाम उमेश महतो और नूर मोहम्मद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हावड़ा नगर निगम के मुख्य नगर प्रशासक के कार्यालय के सामने मौजूद एक यूक्लिप्टस का पेड़ सुबह अचानक गिर पड़ा। उस उमेश और नूर वहीं मौजूद थे। भारी भरकम पेड़ उनके ऊपर ही गिर पड़ा, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही हावड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नगर निगम के अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

निगम कर्मचारियों का कहना है कि यूक्लिप्टस का यह पेड़ कई दिनों से झुका हुआ था और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई थी। आज सुबह अचानक यह हादसा हो गया। कर्मचारियों ने आशंका जताई कि अगर यह पेड़ कार्यालय समय के दौरान गिरता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top