
उज्जैन, 20 जून (Udaipur Kiran) ।विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में कालिदास अकादमी के मंच पर दो दिवसीय संगीत समारोह ‘संगीत का महाकुंभ’ की शुरुआत आज शुक्रवार से इंडियन आइडल एवं सारेगामापा के संगीत निर्देशक संगीतकार गिरीश विश्वा के मार्गदर्शन में होगी। कार्यक्रम में गिरीश विश्वा को चौथे विश्व संगीत सांस्कृतिक कला सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा।
दो दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 80 संस्थाओं के 900 से अधिक कलाकारों द्वारा सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक प्रस्तुतियां दी जाएगी। संस्था हारमोनियम बिट्स सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति की अध्यक्ष प्रीति दीक्षित, सचिव जयेंद्र रावल, मुकेश शिन्दे ने बताया पहले दिन शुक्रवार को क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, शास्त्रीय नृत्य, वादन के कलाकरो की प्रस्तुति का महासंगम होगा। कार्यक्रम का प्रसारण महाकाल भक्ति चैनल द्वारा देश विदेश में लाइव किया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / ललित ज्वेल
