
गाजियाबाद, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गाजियाबाद जनपद में दो थानों की पुलिस टीम ने साेमवार काे एक मुठभेड़ के बाद 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों के पैर में लगी है। दोनों आरोपियों के पास से 02 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर समेत कई खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं।
पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना अंकुर विहार व थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर लुटेरों को सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। लुटेरे गिरफ्तार हुए हैं। दोनो थानों की पुलिस टीम की ओर से संयुक्त रुप से अपराध की रोकथाम हेतु रामलीला ग्राउण्ड के पास गढ़ी कट्टैया कट खन्नानगर में चेकिंग की जा रही थी, तभी एक स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर गढ़ी कट्टैया की तरफ से दादी भाई मैरिज होम की तरफ आते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने दोनों बाइक सवार अपराधियों को रूकने का इशारा किया गया,लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मोटरसाईकिल पर सवार दोनों अपराधियों के पैर में लगी, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मंगल पुत्र कालूराम निवासी खोक्सा थाना झिझाना जनपद शामली और मोहन पुत्र गोपाल निवासी खानपुर झिझाना जनपद शामली बताया। पुलिस मुठभेड में घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश एनसीआर में लूटपाट की वारदातें करते हैं। इनके खिलाफ पूर्व में दर्जनों मुकदमे दर्ज है।
—————
हिन्दुस्तान/सुरेश
(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी
