Maharashtra

भांडुप में गिरी घर की दीवार, एक बुजुर्ग महिला सहित दो बच्चे घायल

मुंबई 24 जून (Udaipur Kiran) । भांडुप पश्चिम के हनुमान नगर में मंगलवार को एक घर की दीवार ढह गई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एमटी अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई महानगरपालिका से मिली जानकारी के अनुसार हनुमान नगर के पंजाबी चाल में नाले के पास घर की दीवार ढह गई। एस वार्ड कंट्रोल रूम को मिली सूचना के आधार पर फौरन मुंबई फायर ब्रिगेड और राहत व बचाव कार्य टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। तीन घायल व्यक्तियों को अग्रवाल अस्पताल भेजा गया। इस घटना में वनिता विश्वास सावंत (65), योगेश मशीर पाल (5) और मनीषा मशीर पाल (9) घायल हुए हैं। तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top