
चराईदेव (असम), 16 सितंबर (Udaipur Kiran News) । यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) स्वाधीन (स्वा.) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं (कैडर्स) ने असम के चराईदेव जिले में स्थित सोनारी में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
चराईदेव जिला मुख्यालय के शहर सोनारी में दोनों उल्फा (स्वा.) कैडरों ने सोनारी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। दोनों की पहचान सुभान्त दुवरा उर्फ चुन्मय असम और सदिया के दन्देश्वर बूढ़ागोहाईं उर्फ अनुपम असम के रूप में की गयी है।
वर्तमान में दोनों उल्फा (स्व) कैडरों से चराईदेव जिला पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही अन्य सूचनाओं को सार्वजनिक किया जाएगा।————–
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
