Maharashtra

मुंबई में अग्निवीर की राइफल चुराने के फरार दो आरोपित तेलंगाना में गिरफ्तार

फाईल फोटो: अग्रिवीर

मुंबई, 10 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई के नेवीनगर में ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर (नौसेना कर्मी) की राइफल चुराने के फरार दो आरोपितों को पुलिस ने तेलंगाना के आसिफाबाद जिले में गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपितों को मुंबई लाने की प्रक्रिया शुरु की गई है।

मुंबई पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 6 सितंबर की रात को नौसेना की वर्दी पहने एक आरोपित नेवी नगर में घुस गया। उसने ड्यूटी पर तैनात एक अग्रिवीर से संपर्क किया और दावा किया कि वह उसे उसकी शिफ्ट से छुट्टी देने आया है। उस पर भरोसा करके ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने अपनी सर्विस इंसास राइफल और गोला-बारूद उसे सौंप दिया। फिर कुछ देर बाद आरोपित ने हथियार परिसर के बाहर फेंक दिए, जहां उसका भाई हथियार लेने के लिए इंतज़ार कर रहा था। इंसास राइफल और कारतूस हासिल करने के बाद दोनों तेलंगाना भाग गए।

मुंबई पुलिस ने त्वरित जांच और तकनीकी निगरानी के बाद उनका पता लगाया और तेलंगाना जाकर दोनों को मंगलवार की रात में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए राकेश डबला और उमेश डबला को अब आगे की पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों ने नौसेना की वर्दी कैसे हासिल की और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी। अब तक की छानबीन में पता चला है कि दोनों आरोपितों में से एक अग्निवीर है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top