HEADLINES

उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के बीस अधिकारी प्रोन्नत

इलाहाबाद हाईकाेर्ट

प्रयागराज, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 20 अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है।

रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संयुक्त निबंधक गिरीश नारायण तिवारी, वाहिद अबसार, अवनीश कुमार जायसवाल एवं बिनय कुमार मिश्र को निबंधक पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसी क्रम में उपनिबंधक संजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार पंचम, राजकुमार पांडेय एवं कामता नाथ को संयुक्त निबंधक पद पर, सहायक निबंधक मोहम्मद अज़ीम ख़ान, ममता शुक्ला, अशफ़ाक़ अहमद सिद्दीकी, निवेदिता धर एवं प्रभात माथुर को उप निबंधक, अनुभाग अधिकारी सत्या सिंह, सुशांत सिंह, मयंक भटनागर, चैतन्य सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव एवं शरद कुमार को सहायक निबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय, खेल सचिव जुनैद अहमद और कार्यकारिणी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे

Most Popular

To Top