
समस्तीपुर, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । आज राजगीर में आयोजित होने वाले हीरो मेन्स एशियन हॉकी प्रतियोगिता, 2025 के आयोजन के अवसर पर ट्रॉफी गौरव यात्रा के निमित्त ट्रॉफी का आगमन समस्तीपुर के इन्डोर हॉल पटेल मैदान में आज हुआ।
ट्रॉफी का स्वागत शैलजा पांडे, उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर,दिलीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर, विवेक कुमार शर्मा, जिला खेल पदाधिकारी, समस्तीपुर, जूही कुमारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं प्रसून परिमल, जिला कल्याण पदाधिकारी, समस्तीपुर ओ किया। इस समारोह में विभिन्न खेल संघ के लगभग 100 खिलाड़ी 10 शारीरिक शिक्षा शिक्षक ने भाग लिया।
—————
(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय
