HimachalPradesh

भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा सुजानपुर बाजार, निकाली गई तिरंगा यात्रा

हमीरपुर, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यह दो दिन तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसके चलते सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सुजानपुर बाजार में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा की अगवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां भाजपा मंडल सुजानपुर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सुजानपुर पार्टी कार्यालय से शुरू हुई ये तिरंगा यात्रा मुख्य बस स्टैंड मुख्य बाजार से होते हुए सुजानपुर विश्राम गृह में संपन्न हुई। यहां तमाम कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर राजेंद्र राणा ने कहा कि 15 अगस्त के चलते पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने यह फैसला लिया है कि लगातार 2 दिन हर मंडल स्तर पर इसी तरह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि रविवार को यह यात्रा टोनी देवी भाजपा मंडल के अंतर्गत प्रोफेसर विक्रम राणा की अगवाई में निकाली गई थी। वहीं आज सोमवार को सुजानपुर शहर में भाजपा मंडल सुजानपुर के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर की अध्यक्षता में निकाली गई इस मौके पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Most Popular

To Top