Haryana

सिरसा: ऐलनाबाद व रानियां में निकाली तिरंगा यात्रा

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद तिरंगा यात्रा को रवाना करते यतिंद्र सिंह एडवोकेट।

सिरसा, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । ऐलनाबाद व रानियां शहर में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा सिरसा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानियां में तिरंगा यात्रा का ओटू से शुभारंभ हुआ। रानियां शहर के अनेक स्थानों से गुजरते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण करने के बाद जीवननगर में इसका समापन हुआ।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की ओर से शुरू की गई तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत बना रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं है। यह हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव की आत्मा है। भाजपा का अभियान यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक घर और प्रत्येक हृदय भारत की भावना के साथ एकरूप होकर धड़के। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान राजनीतिक सीमाओं से आगे बढ़कर एक राष्ट्रीय जन आंदोलन बन गया है।

यतिंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा अब न केवल इमारतों पर, बल्कि उन दिलों में भी लहरा रहा है जो कभी गुमराह थे। यही वह वास्तविक परिवर्तन है, जो भाजपा ने लाया है। इस मौके पर भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, ललित मोहन पोपली, भागवत सिंह राठौड़, लवान सिंह जांगड़ा, डा. अमरजीत सिंह चानी, कमल बंसल, निरंजन सिंह सरपंच, संतोष रानी, राजू नाथ सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Most Popular

To Top