Jharkhand

पर्यावरण में संतुलन बनाए रखते हैं पेड़-पौधे : आशा लकड़ा

कार्यक्रम मे पौधा लगाती आशा  लकड़ा

रांची, 22 जून (Udaipur Kiran) । पंडरा बाजार समिति परिसर में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा की ओर से पर्यावरण की रक्षा को लेकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा उपस्थित हुईं। मौके पर उन्होंने फलदार पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस मौके पर आशा लकड़ा ने कहा कि पौधे पर्यावरण में संतुलन बनाए रखते हैं। पेड़ पौधों से हमें छाया मिलती है।

उन्होंने कहा कि एक पेड़ पांच पुत्र के समान होते हैं। उन्होंने सभी से अपने-अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर एक पौधा लगाने की अपील की।

वहीं जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने यूनियन के सदस्यों से आग्रह किया कि सभी कोई अपने-अपने घर और आसपास एक पौधा जरूर लगाएं।

कार्यक्रम में संजय कुमार जायसवाल, बिंदुल वर्मा, मंतोष सिंह, नीतू मधु कुमार, शिव शर्मा सिंह, बाली राय सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top