Uttar Pradesh

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने डीजीपी से की मुलाकात, पुलिस के साथ समन्वय के सीखे गुर

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मिले प्रशिक्षु आईएएस

लखनऊ, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के उत्तर प्रदेश संवर्ग (2024 बैच) के 19 प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दैरान डीजीपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य बेहतर तालमेल का होना बहुत जरूरी है। बेहतर तालमेल के आधार पर ही कानून व्यवस्था के दौरान मौके की स्थिति के अनुसार पुलिस बल का व्यस्थापन एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों के द्वारा ही कानून व्यवस्था की स्थिति को संभाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं सम्पूर्ण भारत वर्ष में साइबर क्राइम से रोकथाम की दिशा में बहुत अधिक कार्य किया गया है। भारत सरकार की हेल्प लाइन नम्बर 1930 साइबर रोकथाम की दिशा में बहुत कारगर सिद्ध हो रही है।

डीजीपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि जमीन सम्बंधी जो प्रकरण होते हैं उनके निस्तारण में आप लोगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जमीन सम्बंधी प्रकरणों को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ निस्तारित करना चाहिये क्योंकि ज्यादातर घटनायें जमीन के विवाद के कारण होती हैं। इन विवादों का समय रखते सही निस्तारण होने से काफी घटनाओं को होने से रोका जा सकता है। जमीन सम्बंधी सभी अभिलेखों का अनलाइन अभिलेखीकरण होने से भी निस्तारण में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय से गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करते हैं।

डीजीपी ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकरियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ भ्रमण पर आये हुए श्री वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव ट्रांसपोर्ट, उत्तर प्रदेश शासन को मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय भ्रमण किया। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय में तिलोत्तमा वर्मा, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, दीपेश जुनेजा, पुलिस महानिदेशक अभियोजन एवं बीडी पॉल्सन, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण से पुलिस प्रशिक्षण, पुलिस रेगुलेशन, अभियोजन एवं सीबीसीआईडी सम्बन्धित कार्यों की जानकारी ली। तकनीकी सेवाएं मुख्यालय में भ्रमण के दौरान नवीन अरोड़ा, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं से सीसीटीएनएस, प्रचलित एप्स एवं फॉरेन्सिंक विभाग की जानकारी व उपलब्धियों के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया गया। साइबर क्राइम मुख्यालय में भ्रमण के दौरान बिनोद कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम से साइबर क्राइम के रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली।

—————

(Udaipur Kiran) / दीपक

Most Popular

To Top