
जयपुर, 8 जुलाई (Udaipur Kiran) । हेरिटेज निगम की ओर से तीज महोत्सव आयोजन के तहत ताल कटोरे के पाल पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हेरिटेज निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
इस संबंध में हेरिटेज निगम की सांस्कृतिक समिति चेयरमैन ज्योति चौहान ने बताया कि पारंपरिक तीज त्योहार पर इस बार नगर निगम हेरिटेज की ओर भव्य आयोजन किए जाएंगे। जिससे शहरवासियों को हमारी संस्कृति और सभ्यता के बारे में जानकारी भी मिलें। इसी के तहत तीन दिवसीय तीज महोत्सव आयोजन में कई विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। 27 जुलाई को शहरवासियों को रुमाल झपट्टा, म्यूजिकल चेयर, खो खो, सितोलिया जैसे पारंपरिक खेल खिलाए जाएंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कच्ची घोड़ी, केमल कार्ट, राजस्थानी फॉक डांस और सावन के गीतों की परफॉर्मेंस दी जाएगी। इससे पहले तीज माता की सवारी का पूजन भी किया जाएगा। वहीं महिला बाल विकास समिति चेयरमैन अंशु शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई को लहरिया उत्सव, साफा प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता और नारी तू नारायणी सम्मान किया जाएगा। नारी तू नारायणी सम्मान में भाग लेने के लिए हेरिटेज निगम मुख्यालय में अपना आवेदन किया जा सकता है।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश
