Haryana

फरीदाबाद : यमुना का जलस्तर घटने के बाद भी तीन रेनीवैल पड़े है बंद

फरीदाबाद, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन तीन रेनीवैल अभी भी बंद हैं। तीनों के अंदर और बाहर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। यहां तक कि इन तक जाने वाली सड़क भी पानी से भरी हुई है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि रविवार सुबह तक रेनी वैल चालू हो सकते हैं। तीनों बंद होने से 30 एमएलडी आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे शहरवासी परेशान हैं। ये कनवारा, कबूलपुर और लालपुर में हैं। तीनों यमुना नदी की तलहटी में बने हैं। इसलिए जब भी बाढ़ आती है, तो तीनों जल मग्न हो जाते हैं। रेनी वैल से लाइन नंबर चार और आठ को पेयजल आपूर्ति की जाती है। इससे मुख्य रूप से बल्लभगढ़, सैनिक कॉलोनी और आसपास का क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। गनीमत रही कि बाकी 19 रेनी वैल काम कर रहे हैं। इन सभी की चारदीवारी तक यमुना का पानी पहुंच गया था, लेकिन अंदर प्रवेश नहीं कर सका। इसलिए आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई। अन्यथा पूरे शहर के लिए पेयजल संकट पैदा हो सकता था।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top