Assam

इंफाल पश्चिम से तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुरः उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के गिरफ्तार तीन सदस्यों की तस्वीर

इंफाल, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । मणिपुर में सुरक्षा बलों का उग्रवादियों के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले में एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय सदस्य समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। राज्य पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी 22 जुलाई को अलग-अलग समय पर हुई। गिरफ्तार प्रीपाक सदस्य की पहचान वांगखेम अमरजीत मैतेई (31) के रूप में हुई है, जिसे तांग और लाम्यानबा के उपनामों से भी जाना जाता है। उसे चिंगमेइरोंग मानिंग लेइकाई से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाद में इसी संगठन से जुड़े होने के संदेह में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान हाओरांग केइरेल माखा लेइकाई निवासी लैशराम पंगम्बा मेतेई उर्फ मेक्सिको (31) और लामशांग ताओथोंग अयुंगबा ममांग लेइकाई निवासी खांगेनबाम रिकी मेतेई उर्फ याइफाबा (27) के रूप में हुई है। दोनों गिरफ्तारियां इंफाल पश्चिम के लामशांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में उनके संबंधित आवासों से की गईं। कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन और तीन पर्स ज़ब्त किए। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि तीनों की विद्रोही गतिविधियों में संलिप्तता की सीमा का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

————–

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top