Jharkhand

सोहराय चांचइर आर बरदखूंटा कार्यक्रम में ढोल-नगाड़े के साथ हजारों लोग हुए शामिल

शोभा यात्रा में शामिल लोग
शोभा यात्रा में शामिल लोग
शोभा यात्रा में शामिल लोग

रामगढ़, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में शनिवार को सोहराय चांचइर आर बरदखूंटा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बाजार टांड़ स्थित जिला मैदान से शुरू होकर रामगढ़ कॉलेज मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ । इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के भी हजारों लोग अपने-अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ ‘बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच’ के आह्वान पे ‘सोहराई चांचइर आर बरदखूंटा’ में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करना, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना है।

कार्यक्रम की मूल भावना

सोहराय परब झारखंड की मिट्टी, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। यह प्रकृति, पशुपालन, कृषि जीवन और सामुदायिक एकता का उत्सव है। सोहराय पेंटिंग, पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य, और लोकनाट्य इसके जीवंत स्वरूप हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से इन सभी विधाओं का वास्तविक और नाटकीय प्रदर्शन किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी अपनी धरोहर से परिचित हो सके।

कार्यक्रम में ढोल-नगाड़े व 500 चांचइर की टीम ने लिया भाग

इस कार्यक्रम में हजारों लोग शहर के जिला मैदान में जुटें, वहां से शोभायात्रा निकली जो चट्टी बाजार, थाना चौक, सुभाष चौक, ब्लॉक चौक होकर रामगढ़ कॉलेज मैदान में पहुंची। यहां बरदखुंटा कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक ढोल-नगाड़े व 500 चांचइर की टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम प्रकाश महतो, द्वारिका प्रसाद, संतोष टिडुआर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रंमदेव महतो, दामोदर महतो, चिन्तामनी पटेल, देवधारी महतो, रोशन कुमार सहित अन्य शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top