Uttar Pradesh

पूर्व विधायिका स्व.नीलम करवरिया के वार्षिकी श्राद्ध में जुटे हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देने जुटी भीड़

–स्मृति शेष में लगाए गए पूर्व विधायिका की जीवन शैली प्रदर्शनी

प्रयागराज, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran) । पूर्व विधायिका स्व.नीलम करवरिया की वार्षिकी श्राद्ध कार्यक्रम मंगलवार को चौधरी गार्डेन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों शुभचिंतक और नेतागण जुड़े और पूर्व विधायिका नीलम करवरिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायिका नीलम करवरिया के स्मृति शेष में जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का पूर्व विधायक पंडित उदय भान करवरिया ने स्वागत किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री रमापति त्रिपाठी, पूर्व कुलपति विश्वविद्यालय गिरीश चंद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष बी के सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं केशरी देवी पटेल, भाजपा नेता रईस चंद्र शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष जमुनापार विभव नाथ भारती, जिलाध्यक्ष जमुनापार, राजेश शुक्ला, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान सहित तमाम पार्षदगण और कई ब्लॉक प्रमुख एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण और भाजपा सहित अन्य दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top