Uttar Pradesh

वृंदावन की यह दिव्य भूमि सदैव उन्हें आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है : शक्ति कपूर

बांकेबिहारीजी के दर्शन करते अभिनेता शक्ति कपूर

मथुरा, 08 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर परिवार के साथ बुधवार वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्हें यहां पर देख लोगों की भीड़ जुट गई। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ से उन्हें आगे निकाला। फिल्म अभिनेता ने ठाकुर जी के दर्शन किए। इस दौरान सेवायतों ने उन्हें प्रसादी और पटुका दिया।

प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में बुधवार बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर सेवायतों ने उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें माला, पटुका, दुपट्टा और प्रसादी भेंट की गई। शक्ति कपूर ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मंदिर की देहली पूजन भी की। उन्होंने कहा कि वृंदावन की यह दिव्य भूमि सदैव उन्हें आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है। अभिनेता ने भगवान बांके बिहारी से देश में सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन की सूचना मिलते ही श्रद्धालु भी उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। शक्ति कपूर ने भक्तों से संवाद करते हुए कहा कि वह हर बार वृंदावन आकर स्वयं को धन्य महसूस करते हैं और आगे भी यहां आते रहेंगे।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top