मुंबई, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई महानगरपालिका ने मुंबई व उपनगरों में 10% पानी कटौती के अपने फैसले को स्थगित कर दिया है। लिहाजा गुरुवार को पानी कटौती नहीं की जाएगी।
बीएमसी प्रशासन ने पिसे पंजरापुर स्थित जल शोधन केंद्र के 100 केवी सबस्टेशनों में बिजली मीटरों को अपडेट करने के लिए 10 प्रतिशत पानी कटौती का निर्णय लिया था। इस काम को मंगलवार 7 अक्टूबर, बुधवार 8 अक्टूबर और गुरुवार 9 अक्टूबर, 2025 को दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक करने का निर्णय लिया गया था। तीनों दिन ढाई घंटे तक काम किया जाना था। इसमें से मंगलवार और बुधवार के लिए निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। महावितरण कर्मचारियों द्वारा गुरुवार 9 अक्टूबर 2025 को घोषित हड़ताल के कारण कार्य स्थगित कर दिया गया है.
मुंबई शहर के ए, बी, एफ दक्षिण और एफ उत्तर वार्ड क्षेत्रों के संपूर्ण कार्य क्षेत्र में गुरुवार को पानी कटौती नहीं होगा। पूर्वी उपनगरों के कुर्ला पूर्व, विक्रोली, घाटकोपर और घाटकोपर पूर्व में पानी कटौती से राहत मिली है। इसी तरह एस वार्ड के भांडुप, नाहुर, कांजुरमार्ग और विक्रोली पूर्व, मुलुंड पूर्व में प्रस्तावित 10 प्रतिशत जल कटौती रद्द कर दी गई है। इन क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
