Uttar Pradesh

कांग्रेस नेतृत्व की गलत नीतियों और तुष्टिकरण की राजनीति ने भारत विभाजन को जन्म दिया: वीरेन्द्र तिवारी

कांग्रेस नेतृत्व की गलत नीतियों और तुष्टिकरण की राजनीति ने भारत के विभाजन को जन्म दिया: वीरेन्द्र तिवारी

हरदोई, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला पंचायत सभागार में एक संगोष्ठी व मौन जुलूस का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी ने विभाजन की विनाशकारी भयावहता को याद करते हुए कहा कि देश के विभाजन के दौरान लोगों ने कितनी कठिनाइयां झेली, किस दर्द को झेला। यह इस त्रासदी को झेलने वाले ही जान सकते हैं। कांग्रेस नेतृत्व की गलत नीतियों और तुष्टिकरण की राजनीति ने भारत के विभाजन को जन्म दिया, जिसकी कीमत लाखों निर्दोष लोगों को अपने प्राण गंवा कर चुकानी पड़ी। संगोष्ठी में विभाजन विस्थापितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने कहा कि 15 अगस्त को हम सब आजादी का उत्सव मनाते हैं, लेकिन इसके एक दिन पहले जो विभाजन का दंश झेला गया है वह सिर्फ देश का विभाजन नहीं, मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय हमें उन समस्त काले अध्याय व घटनाओं का स्मरण कराता है, जिसमें विभाजन के दौरान असंख्य लोगों ने अपना जीवन खो दिया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता, अध्यक्ष जिला पंचायत व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संगोष्ठी में उपस्थित विभाजन विभीषिका का दंश झेल चुके जनपद वासियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। संगोष्ठी का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा उपस्थित अतिथियों, पूर्व सैनिकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त कर किया गया। संगोष्ठी के समापन उपरांत जिला पंचायत परिसर से शहीद उद्यान हरदोई तक मौन जुलूस निकालकर विभाजन विस्थापितों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना

Most Popular

To Top