Madhya Pradesh

दुनिया देखेगी सिंहस्थ-2028 का वैभवः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दुनिया देखेगी सिंहस्थ-2028 का वैभव....... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी उज्जैन को विकास कार्यों की सौगात

उज्जैन, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविावर को प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैनवासियों को लगभग 370 करोड़ रुपये के 11 विकास कार्यों की सौगात भूमिपूजन करके दी। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहाकि सिंहस्थ-2028 का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। आने वाले समय में उज्जैन के प्रमुख देवी मंदिरों का विस्तारीकरण किया जाएगा। उज्जैन का जिला कार्यालय एक ही छत के नीचे होने चाहिए, इसलिए 7 मंजिला नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिए कुछ दिन पूर्व 2675 करोड़ रु. लागत के 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दी गई है। क्षिप्रा नदी पर 30 किलोमीटर लंबे सुविधायुक्त नवीन घाटों का निर्माण किया जा रहा है,जिससे 24 घंटे में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। क्षिप्रा नदी पर 77 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले 4 नए पुलों की सौगात दी जा रही है। बहुत जल्द मेट्रो ट्रेन भी उज्जैन आएगी। सरकार ने भावांतर योजना लागू कर लगभग 35 लाख किसानों को लाभ दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन, मध्यप्रदेश और उज्जैन की कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह उज्जैन की काया पलटने वाले विकास कार्य हैं,जो सिंहस्थ को दिव्य बनाएंगे। डॉ.यादव ने कन्या पूजन किया। विधायक सतीश मालवीय और अनिल जैन कालूहेडा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ,महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापती कलावती यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर,उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, राजेन्द्र भारती,संजय अग्रवाल,रुप पमनानी,विशाल राजौरिया,जगदीश पांचाल,ओम जैन,आनंदसिंह खिची,कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा,निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Most Popular

To Top