
दुमका, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । आकाशीय बिजली गिरने से जिले के विभिन्न प्रखंडों में दो महिला की मौत हो गई। जबकि छह लाेग से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। तेज गर्जन के साथ हुई मूसलाधार बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से
जरमुंडी प्रखंड के चरकापाथर गांव निवासी एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गये।
मृत महिला की पहचान रेखा देवी, पिता शिवचरण महाराणा के रूप में हुई है। घायलों में झखिया गांव निवासी मनोहर पुजहर एवं बनवारा गांव निवासी दिनेश ठाकुर शामिल है।
वहीं, दूसरी घटना सरैयाहाट प्रखंड में घटी। जहां प्रखंड के मानिकपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृत महिला की पहचान मानिकपुर गांव के भरत चंद्र कापरी की पत्नी सकुंती देवी के रुप में की गयी है। जबकि घायलों में मानिकपुर गांव के भरत चंद्र कापरी, बोकला गांव के शिवम् कुमार, कालीपुर गांव के रूपा कुमारी व प्रभा देवी है। घटना के संबंध में बताया गया कि सभी व्यक्ति खेत में काम कर रहे थे। अचानक बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गईऔर सभी उसके चपेट में आ गये। ग्रामीण ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया। घायलों में भरत चंद्र कापरी की हालत गंभीर बताया जा रहा है। वहीं जरमुंडी प्रखंड में घायल व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
