CRIME

युवती ने डॉक्टर पर दुष्कर्म की कोशिश का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज

यूनिवर्स अस्पताल

बरेली, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीर बहोड़ा स्थित यूनिवर्स अस्पताल में भर्ती एक युवती ने यह आराेप लगाया कि डाॅक्टर ने दुष्कर्म की कोशिश की है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित डॉक्टर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में शनिवार काे एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपित डॉक्टर फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि इज्जत नगर निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन बीमार थी। उसे गुरुवार को यूनिवर्स अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को छुट्टी मिलने के बाद जब वह बहन को घर ले गया तो उसने रोते हुए परिवार को बताया कि अस्पताल में डॉक्टर नईम ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

पीड़िता का आरोप है कि यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। जब जांच के बहाने आए डाॅक्टर ने उसके साथ दूराचार करने की काेशिश की तो उसने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया। आरोपित डॉक्टर मौके से भाग निकला। डर के कारण पीड़िता ने अस्पताल में किसी को कुछ नहीं बताया। डिस्चार्ज हाेकर जब वह घर पहुंची ताे पूरी बात परिजनों को बतायी। परिजन पीड़िता को लेकर इज्जतनगर थाने पहुंचे और आरोपित डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल प्रबंधन से भी पूरे मामले में जवाब मांगा है।

थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की ने डाॅक्टर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आराेप लगाया है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर और फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

————————

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Most Popular

To Top