
धौलपुर, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में तिरंगा यात्रा तथा हर घर तिरंगा अभियान पर मंथन हुआ।
कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान हमें राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत करता है। हमारा उद्देश्य हर घर पर तिरंगा फहराने के साथ भारत के जनमानस तक तिरंगा के शौर्य और उसकी वीरगाथा को पहुंचना है। आजादी के आंदोलन में तिरंगा के सम्मान में गई लाखों जानो को नमन करना है। तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक आशीष मिश्रा ने बताया यह पांच दिवसीय कार्यक्रम मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। इसके तहत 10 अगस्त से 14 अगस्त तक देशभक्ति के जज्बे को तिरंगा यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। धौलपुर जिले की चारों विधानसभाओ में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी क्रम में 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने बताया कि तिरंगा यात्रा के मंडल स्तर तक सफल संचालन के लिए एक विशेष कार्य योजना के अनुसार व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश द्वारा नियुक्त कर टीम बनाई गई है। जिसमें भरतपुर संभाग प्रभारी पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, जिला संयोजक आशीष मिश्रा, जिला सहसंयोजक जयवीर पोसवाल, जिला सह संयोजक विनय परमार को नियुक्त किया है। कार्यशाला का संचालन विनय परमार ने किया तथा जिला महामंत्री मदन कोली ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बांके लाल लोधा तथा सैंपऊ प्रधान दुष्यंत बघेल सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रदीप
