Madhya Pradesh

अनूपपुर: गोवर्धन पूजा की परम्परा प्राचीन संस्कृति और सद्भाव से जुड़ी है- मंत्री दिलीप जायसवाल

गाैवंश की पूजा करते कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल
गाैपालक का सम्मान करते  कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल
कृष्ण गोपाल गौशाला बकेली में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह गाैवंश की पूजा करती हुई
कामधेनु गौशाला परासी में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम पूर्व मंत्री व विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह

कोतमा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सारंगगढ़ स्थित राधे कृष्ण गौशाला सहित जिले भर में आयोजित हुआ गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम

अनूपपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गोवर्धन पूजा की परम्परा प्राचीन संस्कृति से जुड़ी हुई है। यह परम्परा धार्मिक और सद्भाव को बढ़ावा देती है। गौमाता का जीवन में बड़ा महत्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा तिथियों और त्यौहारों को सरकार से जोड़कर भारतीय संस्कृति की परम्परा को विधि-विधान से मनाने का कार्य किया जा रहा है। यही हमारी संस्कृति है। राज्य शासन के निर्देशानुसार बुधवार को आयोजित गोवर्धन पूजा मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत सारंगगढ़ स्थित राधे कृष्ण गौशाला के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहीं।

इस अवसर पर जनपद कोतमा के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, पशु चिकित्सा सेवाओं के उपसंचालक डॉ बी बी चौधरी, तहसीलदार कोतमा दशरथ सिंह, जनपद पंचायत कोतमा की सीईओ ममता मिश्रा, सहायक यंत्री जी के मिश्रा, एवीएफओ डॉ बृजेश सिंह, सरपंच सारंगगढ़ श्रीमती शांति सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश वर्मा, ज्योति सोनी, दीपनारायण उरमालिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण, गौपालक, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

इसके पूर्व कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कोतमा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सारंगगढ के राधे कृष्ण गौशाला में विधि-विधान से गौवर्धन पूजा कर गौशाला का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर राधे कृष्ण गौशाला का संचालन कर रहे स्वसहायता समूह के पदाधिकारियों, गौ- सेवको सूरज केवट, बहरी केवट, कैलाश केवट को शॉल-श्रीफल द्वारा सम्मानित किया।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का उद्देश्य सद्भभावों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारतीय संस्कृति के परम्परा को बढ़ावा देने का प्रयास सराहनीय है। सरकार विरासत से विकास की ओर और पुरातन संस्कृति को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने स्वसहायता समूह को गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गौ वंश के लिए चारागाह के विकास तथा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास सुनिश्चित किए जांए। जिससे गौशालाओं के संचालन कर्ताओं को भी लाभ प्राप्त हो।

मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार विरासत से विकास की ओर व सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने अलग-अलग महापुरुषों के क्षेत्र में कैबिनेट बैठक के आयोजन तथा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के शासन के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए किए गए कार्यों तथा जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा के विकास कार्यों की स्वीकृति के संबंध में जानकारी दी उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में जलाशय के निर्माण होने से सिंचित रकवा बढ़ेगा उन्होंने कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध दी। कार्यक्रम को जनपद पंचायत कोतमा के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में पशु पालन विभाग के उपसंचालक डॉ बी बी चौधरी ने जानकारी दी।

परासी, बकेली, अमरकंटक सहित जिले भर की गौशालाओं में की गई गोवर्धन पूजा

राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशन में जिले भर की गौशालाओं में विधि विधान से गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कामधेनु गौशाला परासी में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम पूर्व मंत्री व विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह के मुख्य अतिथि में तथा कृष्ण गोपाल गौशाला बकेली में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह के मुख्य अतिथि व जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष राजीव सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत खांडा, पोड़ी, बकेली तथा जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश दीक्षित की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी गौसेवकों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कपिला गौशाला अमरकंटक में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top