Bihar

परवाहा में श्रीराम दरबार एवं भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

अररिया फोटो:प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा

अररिया, 28 जून (Udaipur Kiran) ।

फारबिसगंज प्रखंड के परवाहा वार्ड नं 14 में श्रीराम दरबार एवं भगवान गणेश के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को वैदिक रूप से किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया।

नव निर्मित मंदिर के सामने यज्ञ मंडप भी सज्जित किया गया, जहां प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान व हवन-पूजन संपन्न हुआ। अनुष्ठान के पंडित सूर्यकांत मिश्र ने बताया कि विधि-विधान से सभी देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। बताया कि पहले दिन पूजन के बाद इन सबकाे नगर भ्रमण कराने का विधान है। इसके बाद अलग-अलग द्रव्यों में अधिवास कराया जाएगा। सूर्यकांत मिश्र ने बताया कि मुरलीधर मिश्र ने अपने खर्चे से मंदिर का निर्माण और देवी देवताओं के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कराया है।

अनुष्ठान एवं प्राण प्रतिष्ठा में पंडित सूर्यकांत मिश्र, पंडित उदयकांत झा थे जबकि जजमान मुरलीधर मिश्र, दीपक मिश्रा, अविनाश मिश्र, बंशीधर मिश्र, मोनू मिश्र आदि थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top