Delhi

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गीत ‘नमो प्रगति दिल्ली-बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक’ किया गया लॉन्च

PM Modi Birthday Song Launch

नई दिल्ली, 16 सितंबर (Udaipur Kiran News) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष रूप से तैयार किए गए गीत ‘नमो प्रगति दिल्ली-बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक’ को औपचारिक तौर पर दिल्ली सचिवालय में लॉन्च किया। इस गीत को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने गाया है। इसमें भारत की विविध भाषाओं के सुर समाहित हैं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को विशेष बधाई दी।

इसमें 50 से अधिक सरकारी विद्यालयों ने सक्रिय भागीदारी की। इसमें गायन, नृत्य, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कोरियोग्राफी जैसी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही 400 से अधिक छात्रों ने इस विशेष गीत के रिकॉर्डिंग, रचना और प्रस्तुति में योगदान दिया। गीत के अलावा छात्रों ने 300 से अधिक हस्तनिर्मित शुभकामना कार्ड भी तैयार किए हैं। इनमें उन्होंने व्यक्तिगत जन्मदिन की बधाइयां लिखीं। ये कार्ड मुख्यमंत्री को सौंपे गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद किया। उन्हें गले लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों के साथ हाई-टी में सम्मिलित होकर समय बिताया तथा सामूहिक सेल्फी भी ली। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के केबिनेट मंत्री आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Most Popular

To Top