
श्रीनगर, 04 जुलाई (Udaipur Kiran) । श्रीनगर में शुक्रवार को मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया जब अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे कश्मीर घाटी में लगातार गर्मी की स्थिति के कारण लोगों में बेचौनी बढ़ गई है।
इस बीच शुक्रवार को दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का दूसरा सबसे अधिक तापमान था। घाटी के अन्य हिस्सों में काजीगुंड में 34.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 30.2 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कोकरनाग में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि आमतौर पर ठंडा रहने वाले गुलमर्ग में भी 26.0 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
जम्मू जिले में दिन का तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम) बनिहाल में 29.8 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 27.0 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में 32.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख में लेह में 31.0 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
(Udaipur Kiran) / सुमन लता
