
–राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया वन विहार कार्यक्रम
हमीरपुर, 25 जून (Udaipur Kiran) । बुधवार को कस्बा कुरारा स्थित एच एस कान्वेंट इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वन विहार कार्यक्रम मनाया।
प्रारम्भ में प्रान्त कार्यवाह रामकेश ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए वन विहार कार्यक्रम के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया। विभाग संघ चालक गोपाल दास पालीवाल ने भी स्वयंसेवकों को सम्बोधित किया। उपस्थित स्वयंसेवकों से नित्य संघ की शाखा में पहुँचने का आवाहन किया गया। समस्त हिन्दुओं को संगठित रहते हुए समाज में समरसता का भाव जाग्रत करने की अपील की गई। संघ ही ऐसा संगठन है जो बड़े वृक्ष के समान समाज में एकता का भाव ला सकता है। वहीं वन विहार कार्यक्रम समापन के बाद सभी ने एक साथ भोजन भी किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला शारीरिक प्रमुख उमाशंकर, खण्ड कार्यवाह विवेक पालीवाल ,खण्ड शारीरिक प्रमुख शुभम द्विवेदी, खण्ड बौद्धिक प्रमुख ओमप्रकाश सोनी ,खण्ड व्यवस्था प्रमुख ओपेन्द्र सिंह ,कृष्णकान्त द्विवेदी, शशांक गुप्ता,समाजसेवी अभिनव तिवारी, डॉ अमित दीक्षित, डॉ आशुतोष त्रिपाठी, आशीष मिश्रा,रमेश यादव, ओम प्रकाश शुक्ला, गोविन्द त्रिपाठी, टिंकू यादव, सुशील सोनी, कृपा शंकर त्रिपाठी, कालका शुक्ला एवं मातृ शक्तियां आदि सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा
