Uttrakhand

संघ ने जनसहभागिता से शून्य से शतक तक का सफर पूरा किया : पदम

पथ संचलन
शताब्दी वर्ष में संघ उत्सव

हरिद्वार, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को हरिद्वार नगर सहित रानीपुर, बहादराबाद, जगजीतपुर मंडलो में संघ शातब्दी विजयदशमी उत्सव मनाया गया। शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकला। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई।

माधव बस्ती के कार्यक्रम में संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा में आई चुनौतियों का वर्णन करते हुए कहा की संघ ने जन सहभागिता से शून्य से शतक तक का सफर पूरा किया है। उन्होंने वर्तमान में सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों द्वारा समाज में फैलाए जा रहे झूठ व विद्वेष से सावधान रहने को कहा।

कनखल में आयोजित उत्सव में विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल ने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा हिंदुत्व के जागरण की यात्रा है, और यह संघ के कार्यकर्ताओं के समर्पण, बलिदान और संघर्ष की यात्रा है। हम सब का यह सौभाग्य है कि आज हम सब इसके साक्षी है। उन्होंने कहा कि बीते 100 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए हिंदुत्व को आगे बढाने का कार्य कर रहा है।

रघुनाथ बस्ती में प्रान्त शारीरिक प्रमुख सुनील ने संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संघ स्थापना की पृष्ठभूमि को बताया। उन्होंने कहा संघ ने अपनी स्थापना के समय से ही जाति के भेदभाव को मिटाकर समरस समाज की स्थापना का कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर वशिष्ठ ने की।

रानीपुर नगर में आज चार स्थानों पर संघ के शताब्दी वर्ष में पथ संचलन निकाला गया। शिवालिक बस्ती में वीरप्रताप जी, विभाग सेवा प्रमुख, ने संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी का जीवन परिचय देते हुए संघ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव गुप्ता ने की।

केशव बस्ती के सामुदायिक केंद्र सेक्टर 4 में आयोजित कार्यक्रम में जिला सह कार्यवाह संजय जी ने भारतीय संस्कृति में आ रहे परिवर्तनों की चर्चा करते हुए कहा कि हमको पश्चिम के अंधानुकरण से बचना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल खंडेलवाल ने की।

शिव बस्ती में सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख योगेश्वर चौहान ने संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वयंसेवकों को इस शताब्दी वर्ष में होने वाले सातों कार्यक्रमों में तन्मयता से लगने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रांत संपर्क प्रमुख अनिल वर्मा, प्रांत समाजिक सदभाव प्रमुख रमेश उपाध्यक्ष, जिला संघ चालक डॉ.यतीन्द्र नाग्यान,विभाग प्रचार प्रमुख अनिल गुप्ता, जिला व्यवस्था प्रमुख मुनेश जी, जिला प्रचार प्रमुख देवेश वशिष्ठ,जिला सामाजिक सदभाव प्रमुख अमित शर्मा, जिला प्रचारक जगदीप उत्तराखंडी, नगर प्रचारक शुभम जी, नगर कार्यवाह डॉ. अनुराग वत्स, सह कार्यवाह अभिषेक जमदग्नि व बलदेव रावत,बौधिक प्रमुख भूपेंद्र रावत,शारीरिक शिक्षण प्रमुख उमेश जी, प्रचार प्रमुख अमित शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top