Uttar Pradesh

भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं: चौधरी भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद में  पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ।

मुरादाबाद, 13 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं। जनता अपने विश्वास पर लोगों को चुनती है। वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को और वर्ष 2024 में देश में नरेन्द्र मोदी को मतदाताओं ने चुना। समाज में अनिश्चितता पैदा करना व लोगों को भड़काना यह न तो लोकतंत्र के हित में है और न ही देश के हित में है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को मुरादाबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का एजेंडा हमेशा समाज में जाति के नाम पर, भाषा के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर बांटकर कमजोर करने का रहा है। आज देश संगठित होकर मोदी और योगी के साथ खड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी जैसे दल समाज को कमजोर करने वाले देश विरोधी दलों को उप्र की राजनीति में कोई स्थान नहीं बचा है। इनके चरित्र को सब जानते हैं, जनता इन्हें बेनकाब कर चुकी है।

बरेली में बालीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हुई नौ राउंड फायरिंग के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उप्र सरकार का अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार का कठोर दृष्टिकोण है। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका आदि भाजपाई उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top