Jharkhand

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा : बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी सहित अन्य

रांची, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) ।

प्रदेश भाजपा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। पार्टी ने इस कार्यक्रम को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया गया।

कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही मिठाइयां बांटी गई, रक्तदान किया गया और गरीबों के बीच कपड़े तथा फल का वितरण किया गया।

इसके अलावा स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों ,शहीद और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई। साथ ही पौधरोपण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चित्र प्रदर्शिनी लगाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने चुटिया में, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में प्रतिमा की साफ – सफाई की।

प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा ने ओरमांझी और टाटीसिलवे में स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

सरला बिरला विश्वविद्यालय में डॉ प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया।

प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने ओरमांझी में सैकड़ों गरीब महिलाओं के बीच में कपड़े का वितरण किया ।

प्रदेश कार्यालय में और रातु रोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर चित्र प्रदर्शिनी लगाई गई। इसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,विधायक सीपी सिंह , गणेश मिश्र, बबन गुप्ता, वरुण साहू ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं शाम को प्रदेश कार्यालय में दीप जलाकर और लड्डू ,खीर बांटकर प्रदेश के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई शुभकामनाएं दी।

मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी मां भारती के सच्चे सपूत हैं जिन्होंने चाहे मुख्यमंत्री के रूप में हों या पिछले 11 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री के रूप में गांव ,गरीब ,किसानों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि आज भारत का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है।

देश प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में तीसरी आर्थिक शक्ति ही नहीं बन रहा बल्कि विकसित भारत का सपना भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और शतायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महामानव हैं जिनके हाथों से भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि आज भारत का भौतिक ,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है। उन्होंने उनके दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मां भारती के सच्चे सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास का संकल्प पूरा हो रहा है। गांव,गरीब किसान विकास की मुख्य धारा में जुड़ रहे।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जनजाति समाज का गौरव बढ़ा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनजाति समाज के प्रति सम्मान को उजागर करता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत गौरवान्वित हो रहा। उन्होंने कहा कि आज सेवा ही संगठन को मोदी ने धरातल पर उतारा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, गणेश मिश्र, सुनीता सिंह, सरोज सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, राहुल अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top