

नई दिल्ली, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । बिहार के दो आर्द्रभूमि को रामसर स्थलों की सूची में शामिल कर लिया गया। इनमें बक्सर जिले में गोकुल जलाशय (448 हेक्टेयर) और पश्चिम चंपारण जिले में उदयपुर झील (319 हेक्टेयर) शामिल है। इसके साथ रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है।
केन्द्रीय पर्यवरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने एक्स पर लोगों को बधाई देते हुए कहा बिहार के दो आर्द्रभूमि को रामसर स्थलों की सूची में शामिल कर लिया गया। इसमें बक्सर जिले में गोकुल जलाशय और पश्चिम चंपारण जिले में उदयपुर झील शामिल है। इन दोनों के रामसर सूची में जुड़ने से आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया है। इससे कुल 93 रामसर स्थल हो गए हैं, जिनका क्षेत्रफल 13,60,719 हेक्टेयर है।
उन्होंने कहा कि बिहार के दो आर्द्रभूमि को रामसर स्थलों की सूची में शामिल होना जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन और सतत आजीविका के लिए अपने समृद्ध आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के प्रति भारत के संकल्प को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में, भारत कुल रामसर स्थलों की संख्या के मामले में एशिया में प्रथम और दुनिया में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
