Jammu & Kashmir

अमरनाथ के लिए 2,000 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू बेस कैंप से रवाना

अमरनाथ के लिए 2,000 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू बेस कैंप से रवाना

जम्मू, 27 जुलाई हि.स.। 365 महिलाओं सहित 2,197 तीर्थयात्रियों का 25वाँ जत्था रविवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि 49 साधुओं और 10 साध्वियों सहित तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग काफिलों में अनंतनाग के नुनवान-पहलगाम और गंदरबल के बालटाल बेस कैंपों के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने बताया कि 1,624 तीर्थयात्री 62 वाहनों के काफिले में पहलगाम बेस कैंप जा रहे हैं जबकि 38 वाहनों में सवार 573 तीर्थयात्रियों ने बालटाल मार्ग को प्राथमिकता दी है।

3,880 मीटर ऊँचे पवित्र गुफा मंदिर की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को दोनों मार्गों से शुरू हुई और 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी।

अब तक 3.70 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री इस मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

(Udaipur Kiran) / राधा पंडिता

Most Popular

To Top