Jharkhand

नियुक्ति में आंदोलनकारियों के बच्चों को छूट देने पर मोर्चा ने जताया सरकार का आभार

प्रेस वार्त्‍ता में जानकारी देते झारखंड आंदोलनकारी

रांची, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड आंदोलनकारियों के बच्चों के लिए हेमंत सोरेन सरकार की ओर से राज्य के गठन के लिए संघर्ष करनेवाले आंदोलनकारियों के आश्रितों, बेटा, बेटी और पोता-पोतियों की नियुक्ति कॉलम दर्शाने पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने आभार व्यक्त किया है।

यह जानकारी अंजुमन इस्लामिया सभागार में शु‍क्रवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य प्रताप चंद्र किचिंगिया ने आयोजित प्रेस वार्त्ता‍ में दी।

मौके पर मोर्चा की ओर से कहा गया कि नियुक्ति कॉलम को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मान्यता दी गई है। राज्य सरकार के प्रत्येक नियुक्ति में अलग से कॉलम दर्शाया जाएगा। मोर्चा ने कहा कि तृतीय और चतुर्थ वर्ग की सभी नियुक्तियों में यह कॉलम अंकित रहेगा जब तक झारखंड के चिन्हित एक-एक आंदोलनकारियों के बच्चों की नियुक्ति समाप्त नहीं हो जाती है।

मोर्चा की ओर से बताया गया है कि वर्तमान में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा से ही इसे लागू माना जाएगा।

मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक और प्रधान सचिव पुष्कर महतो एवं उपाध्यक्ष इजहार राही की ओर से इसपर चर्चा की गई। किचिंगिया ने बताया कि गृह विभाग ने 28 अप्रैल के गजट नोटिफिकेशन में आंदोलनारियों के बच्चों के लिए पांच प्रतिशत क्षौतिज आधार पर तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियों में प्राथमिकता देने की बात कही है।

मौके पर मोर्चा की ओर से इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, उपाध्यक्ष इजहार राही, जबीउल्लाह अंसारी, जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा, पुष्पा बारदेवा सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top