Assam

ऐतिहासिक गौरव का क्षण: दिलीप सैकिया को संसद रत्न सम्मान, पूर्वोत्तर के पहले सांसद बने

Image of the MP Dilip Saikia elected as new President of Assam BJP.

गुवाहाटी, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश ने मंगलदै से सांसद और भाजपा असम के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया को संसद रत्न पुरस्कार-2025 से सम्मानित किए जाने पर हर्ष और गर्व के साथ बधाई दी है। यह सम्मान उन्हें उनके अनुकरणीय संसदीय कार्य, जनहित में समर्पण और अनुशासित लोकतांत्रिक आचरण के लिए प्रदान किया गया है।

दिलीप सैकिया इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पूर्वोत्तर भारत के पहले सांसद बने हैं। भाजपा ने इसे न केवल सैकिया की व्यक्तिगत उपलब्धि बल्कि असम और समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है। पार्टी ने कहा कि यह सम्मान उनकी संसद में सक्रिय भागीदारी, विधायी चर्चाओं और समितियों में योगदान का प्रतिफलन है।

भाजपा ने कहा कि यह गौरव का क्षण मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम की लोकतांत्रिक यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। प्रदेश भाजपा परिवार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सैकिया को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पार्टी ने आशा जताई कि सैकिया के नेतृत्व और संसदीय आदर्शों से प्रेरित होकर पूर्वोत्तर के और भी बेटे-बेटियां राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाएंगे और सेवा एवं प्रदर्शन की नई परंपरा की शुरुआत करेंगे।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top