Uttar Pradesh

पुष्टाहार निर्माण इकाई का विधायक ने किया निरीक्षण, कार्यरत महिलाओं की समस्याएं जानी

पुष्टाहार निर्माण केन्द्र का निरीक्षण करते विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल

फतेहपुर, 16 जून (Udaipur Kiran) । जिले में सोमवार को समूह की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे पुष्टाहार निर्माण इकाई संस्कार प्रेरणा लघु उद्योग का पूर्व मंत्री व जहानाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने निरीक्षण किया और केंद्र में कार्यरत महिलाओं की समस्याएं जानी। विधायक ने अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बिन्दकी नगर के पुरानी बिंदकी स्थित पुष्टाहार निर्माण इकाई का भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने निरीक्षण किया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पुष्टाहार निर्माण इकाई संस्कार प्रेरणा लघु उद्योग द्वारा पुष्टाहार का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल ने बताया कि समूह की 20 महिलाएं काम करती है जिनके द्वारा पुष्टाहार का निर्माण किया जाता है। इस मौके पर एडीओ आईएसबी विनोद वर्मा ने बताया कि कि यहां पर खजुहा ब्लॉक व अमौली ब्लाक क्षेत्र के लिए पुष्टाहार का निर्माण किया जाता हैं।

इस मौके पर ब्लॉक मिशन मैनेजर राम शंकर चक्रवर्ती, किरण देवी, अनीता, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, शिव प्यारी गायत्री, आशा देवी, चंदा देवी, सत्यवती, मधु देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Most Popular

To Top