
सिलीगुड़ी, 30 जून (Udaipur Kiran) । शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। इस बार बदमाशों ने घर में सोमवार तड़के घुसकर वृद्ध महिला की पिटाई कर सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। यह सनसनीखेज मामला सिलीगुड़ी के दक्षिण शांतिनगर इलाके से सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तड़के तीन हथियारबंद बदमाश वृद्ध महिला श्यामोली चक्रवर्ती के घर में घुस गए। उन्होंने वृद्ध महिला की पिटाई कर उसे मुंह पर कपड़ा ठूंस कर बांध दिया। इसके बाद उसके सोने के कंगन, बालियां छिन कर भाग गए।
वृद्ध महिला ने बताया कि घर में तीन लोग घुसे थे। सभी के चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उनके साथ मारपीट किया। बाद में किसी तरह वृद्ध महिला बगल के कमरे में गई और अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। घटना से वृद्ध घायल घायल हो गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी दक्षिण शांतिनगर इलाके में एक घर में दुस्साहसिक चोरी की घटना हुई थी।
—————
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
