Uttar Pradesh

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जीवन दर्शन प्रत्येक भारतीयों के लिये प्रेरणा का स्रोत: श्रीराम चौहान

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जीवन दर्शन प्रत्येक भारतीयों के लिये प्रेरणा का स्रोत: श्रीराम चौहान*
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जीवन दर्शन प्रत्येक भारतीयों के लिये प्रेरणा का स्रोत: श्रीराम चौहान*
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जीवन दर्शन प्रत्येक भारतीयों के लिये प्रेरणा का स्रोत: श्रीराम चौहान*
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जीवन दर्शन प्रत्येक भारतीयों के लिये प्रेरणा का स्रोत: श्रीराम चौहान*

गोरखपुर, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को रानीडीहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसका शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मन्त्री तथा खजनी विधायक श्रीराम चौहान और विधायक प्रदीप शुक्ल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तदुपरान्त अतिथियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी व उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

विधायक श्रीराम चौहान ने कहा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जीवन दर्शन प्रत्येक भारतीय के लिये प्रेरणा का स्रोत है। मोदी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन ही देश व देशवासियों को समर्पित किया है गरीबों, शोषितों, वंचितों का उत्थान ही प्रधानमंत्री के जीवन का मूल है।

विधायक प्रदीप शुक्ला के कहा कि प्रधानमन्त्री की दूरदर्शी सोंच के ही विकसित भारत की गारण्टी बन रही है उनके नेतृत्व में देश की विकास गति तेजी से आगे बढ़ी है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ भाजपा सरकार अंत्योदय की संकल्पना को साकार कर रही है।

जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने प्रदर्शनी की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सत्येंद्र सिन्हा, साकेत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, संजय सिंह, हरिकेश राम त्रिपाठी, श्रीमती चन्द्रबाला श्रीवास्तव, जिला महामंत्री डा आर.डी सिंह जी, राजाराम कन्नौजिया, ब्रह्मानन्द शुक्ला, जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, रामानन्द यादव, डा.सदानंद शर्मा, रामउजागिर शुक्ला, अमित चन्द पाण्डेय, बबलु तिवारी, उमेश यादव, चंदन तिवारी, रमेश कुमार, विवेकानंद शुक्ला,व अन्य उपस्थित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top